टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आरोपियों के पास से अवैध असलहा, नकदी व कार बरामद

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भाजपा कार्यालय के पास की गई। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 6200 रूपये नकद, एक अवैध असलहा (हथियार) और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। इस पूरे मामले का खुलासा सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने किया।

गिरोह की कार्यप्रणाली का पता तब चला जब गोसाईगंज के एक व्यक्ति ने इनकी टैक्सी ली। ड्राइवर ने चालाकी से चेकिंग का बहाना बनाया और पीड़ित से कहा कि अपने पैसे एक लिफाफे में रखकर डैशबोर्ड में रख दे। पीड़ित के पास उस वक्त करीब 20,000 रूपये थे, जिसे उसने लिफाफे में डालकर रख दिया। जब पीड़ित अपनी मंजिल पर उतर रहा था, तो टप्पेबाजों ने बड़ी सफाई से असली लिफाफा बदल दिया और मौके से फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत के बाद कोतवाली नगर में तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने इस गिरोह का पता लगाया और तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार यादव (58) निवासी प्रयागराज, दीपक सिन्हा (52) निवासी प्रयागराज और राकेश (46) निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से दो आरोपियों पर पहले से ही प्रयागराज और लखनऊ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्री-वेडिंग शूट के बहाने दुष्कर्म का आरोप

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि युवक ने प्री-वेडिंग शूट के बहाने युवती को कोलकाता बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही युवक और उसके परिजनों द्वारा विवाह के लिए एक थार गाड़ी तथा 25 लाख 51 हजार रुपये दहेज की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़े  पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की मौत

वहीं, मामले में थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवार कोलकाता में रहते हैं लडकी का यहां उनका पैतक निवास है। युवक-युवती में पिछले दस साल से अफेयर है। दोनों के लिव-इन रिलेशन में रहने की भी जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते मामला सामने आया है। कोर्ट मैरिज की बात भी सामने आ रही है, हालांकि अभी तक संबंधित कोई दस्तावेज पुलिस को प्राप्त नहीं हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya