देश में महिलाओं का हो रहा शोषण : रेशमा बानो

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जनवादी महिला समिति की हुई बैठक

अयोध्या। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की बैठक कार्यालय वजीरगंज में कामरेड कोमल की अध्यक्षता व कामरेड निगार खान के संचालन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड रेशमाबानो ने कहा कि आज पूरे देश मे महिलाओं का शोषण हो रहा है चारो तरफ महिलाओं के ऊपर हमले हो रहे है यौन उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा बृद्धि हो रही है इस पुरूष वादी सोच ने समाज मे महिलाओं को कमजोर समझ रखा है।इसके खिलाफ हमे एकजुट होकर उत्पीड़न का डट कर मुकाबला करना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड पूजा शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर बड़े हमले प्रति दिन हो रहे है और केंद्र व प्रदेश की सरकारें कोई ठोस कदम नही उठा रही है और न ही महलाओं के लिए कोई ठोस कानून ही बना रही है हम लोगो को एकजुट होकर महिलाओं पर हो रहे हमले के खिलाफ लडना होगा।इसलिए फैज़ाबाद में जनवादी महिला समिति को मजबूत करना होगा और सदस्यता चलाकर 5 सौ सदस्य बनाकर मई के लास्ट में जिलासम्मेलन कराया जाएगा।
बैठक के अंत मे 9 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमे कामरेड रेशमाबानो को जिला संयोजिका,कोमल व सकीना बानो को सह संयोजिका चुना गया।निगार खान, माधुरी, निधिनन्दिनी सिंह,पूजा,गीता को सदस्य चुना गया है।

इसे भी पढ़े  गाजीपुर निवासी युवक की हत्या में उसका साथी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya