अयोध्या कचहरी में बढ़ी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव की गहमागहमी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पांच साल के लिए होगा 25 सदस्यों का चुनाव, 333 प्रत्याशी मैदान में

अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात अब बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की गहमागहमी अयोध्या कचहरी परिसर में बढ़ गयी है। अभी तक बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ रहे सैकड़ो प्रत्याशी अयोध्या कचेहरी के अलावां कमिश्नरी व चार तहसीलों रूदौली, बीकापुर, सोहावल, मिल्कीपुर व सदर में आकर चुनाव प्रचार कर चुके हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य रह चुके प्रत्याशी जय नारायण पाण्डेय अपने समर्थकों मोहम्मद आरिफ के अलावां दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया। साथ ही चुनाव में विजयी बनाने के लिए वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ताओं के आर्शीवाद ग्रहण किया। जबकि अयोध्या के सिविल कोर्ट में वकालत कर रहे योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू व सुधांशू बाजपेयी भी प्रत्याशी हैं और चुनाव प्रचार तेज किये हुए हैं।

इन प्रत्याशियों ने अभी तक प्रदेश के जिला व तहसील बार एसोसिएशनों में जाकर अधिवक्ताओं के बींच जनसम्पर्क किया है। प्रत्याशी जय नारायण पाण्डेय ने बताया कि उन्हें प्रदेश के सभी जिले व तहसील बार एसोसिएशनों के अधिवक्ताओं के बींच जाकर वोट मांगकर जिताने का आग्रह किया है। यहां की कचेहरी में वकालत कर रहे बार काउंसिल के प्रत्याशी योगेन्द्र प्रताप सिंह पप्पू जहां तीन बार चुनाव लड़कर रनर रह चुके हैं इसबार फिर मैदान में हैं और यहां के अधिवक्ताओं का ज्यादातर समर्थन उन्हें मिल रहा है।

जबकि सुधांशू बाजपेयी पहलीबार चुनाव मैदान में हैं। श्री बाजपेयी फैजाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं उन्हें भी अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। बताते चलें कि पंचवर्षीय बार कांउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चुनाव इसी माह में होने जा रहा है। यह चुनाव 25 सदस्यों का होगा। यह चुनाव चार चरणों में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में होने जा रहा है जिसमें 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह चुनाव जिला मुख्यालय पर सम्पन्न होंगे। अयोध्या की कचहरी व चारों तहसीलों में मतदाताओं की संख्या 3300 है। जबकि पूरे प्रदेश के मतदाताओं की संख्या ढ़ाई लाख के करीब है।

इसे भी पढ़े  एडीएम प्रशासन ने मिल्कीपुर तहसील का किया निरीक्षण, मिली कमियां

उत्तर प्रदेश बार कांसिल के अनुशासन समिति के सदस्य मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का चुनाव जनवरी माह में चार चरणों में होगा। पहले चरण का चुनाव 16 व 17 जनवरी 2026 को अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, बहराइच, बस्ती, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर समेत 23 जिलों में होगा।

दूसरा चरण 20 व 21 जनवरी को देवरिया, गाजियाबाद, झांसी, गोरखपुर, गाजीपुर, गोण्डा, गौतमबुद्धनगर, हमीरपुर, हापुड़ समेत 17 जनपदों में होगा। वहीं तीसरा चरण 27 व 28 जनवरी को कानपुर, लखनऊ, मेरठ, महाराजगंज, मऊ, मुजफ्फरनुर, लखीमपुर खीरी, मथुरा सहित 17 जनपदों में सम्पन्न होगा। वहीं चौथा व अन्तिम चरण 30 व 31 जनवरी को प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी, सुल्तानुपर, शहजहांपुर, पीलीभीत, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर सहित 18 जनपदों में होगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बींच मतदान प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya