डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में सभी ने देखा अभूतपूर्व विकास : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मिल्कीपुर विधानसभा के दो गांवों में लगाई जनचौपाल

अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र में दो स्थानों पर चौपाल लगाया। मिल्कीपुर मंडल के उर्धुइ तथा कुमारगंज मंडल के भखौली पूरे कुरांव में जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। जनचौपाल में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीण द्वारा उनका स्वागत किया गया।
चौपाल में पूर्व सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में सभी ने अभूतपूर्व विकास देखा।

देश के नागरिक इस विकास के साक्षी है। अयोध्या को विश्व की धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। अयोध्या के ग्रामीणांचलों को विकास की धारा से जोड़ा गया है। सरकार ने अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है।

डबल इंजन की सरकार में युवाओं को नए अवसर मिले है, किसान समृद्धशाली हुए हैं। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। श्रमिकों को सम्मान मिला है। चौपाल में मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी, दीपक पाठक, बंशीधर शर्मा, सर्वेश तिवारी, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  द्वन्द,कुंठा व तनाव का होता है मनोशारीरिक दुष्प्रभाव : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya