भगत सिंह के जन्मदिवस पर मनाया “रोजगार अधिकार दिवस“

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

इंकलाबी नौजवान सभा ने नगर निगम परिसर मे भगत सिंह की बड़ी प्रतिमा लगाये जाने की किया मांग

अयोध्या। इंकलाबी नौजवान सभा ने भगत सिंह जन्म दिवस के मौके पर “रोजगार अधिकार दिवस“ मनाते हुए सरकारी नौकरियो के रिक्त पदों को अविलंब भरने, देश की संपत्तियों को बेचने का फैसला वापस लेने, भगत सिंह रोजगार गारंटी कानून बनाने तथा नगर निगम अयोध्या परिसर मे भगत सिंह की बड़ी प्रतिमा लगाये जाने की मांग की है। संगठन के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे नगर निगम स्थित भगत सिंह पार्क मे एकत्रित होकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और इनौस जिला संयोजक अजय शर्मा चंचल की अध्यक्षता मे सभा आयोजित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद ने कहा कि आज हम ऐसे समय मे भगत सिंह को याद कर रहे है जब पूरे देश का किसान तीन कृषि कानूनो के खिलाफ और नौजवान रोजगार के सवाल पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा साढ़े चार साल के शासनकाल मे योगी सरकार ने एक भी नया रोजगार सृजन नही किया। प्रदेश मे लाखो पद खाली पड़े है, उनपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के बजाय युवाओ का दमन कर रही है।

ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड विजय विद्रोही ने कहा कि कोरोनाकाल मे लाखो नौकरियां खत्म हो गई, जिसका बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश मे रहता है। इस सरकार मे नौकरियो को व्यवस्थित तरीके से खत्म किया जा रहा है। इसके खिलाफ युवाओ द्वारा छेड़ी गयी रोजगार अधिकार की लड़ाई भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगा।

इसे भी पढ़े  समाजसेवी राजन पांडेय ने फिर दिखाई दरियादिली

इस अवसर पर भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य राम भरोस, आफाक उल्ला, राजेश वर्मा, राम सिंह, ऐपवा संयोजिका सुनीता गौड़, घनश्याम यादव, आशीष कुमार, नंदन यादव, तिलक राम, पप्पू सोनकर, दिलीप गुप्ता, शुभम पाण्डेय, रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya