दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग मजदूर की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंडलायुक्त आवास के पास साइकिल और स्कूटी की टक्कर में साइकिल सवार एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन के सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

इनायतनगर थाना क्षेत्र के अछौरा गांव का रहने वाला आशाराम कोरी (55) पुत्र रामबदल मेहनत-मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह कोतवाली के मकबरा क्षेत्र में आया था और वहां से देर रात भोजन करने के बाद सोने के लिए अपनी साइकिल से सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नगर निगम के कालोनी में आ रहा था। देर रात जैसे ही वह मोदहा की तरफ से मंडलायुक्त आवास के बगल कलेक्ट्रेट के रामपथ मोड़ के पास पहुचा कि इसी दौरान रामपथ पर जा रही एक स्कूटी से साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में साईकिल सवार बुजुर्ग मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। रात लगभग साढ़े 10 बजे उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो डाक्टर ने हेड इंजरी के कारण सीटी स्कैन आदि कराया। हालांकि इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 6.40 बजे बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भतीजे ध्रुव कुमार का कहना है कि चाची की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। क्रियाकर्म के बाद शिकायत पुलिस को दी जाएगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya