जनपद के 156 ईदगाह व 153 मस्जिदों में होगी ईद की नमाज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सड़कों पर नमाज न हो प्रशासन ने दिये निर्देश

अयोध्या। जनपद में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा कराई जाएगी। भगवान परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया जैसे पर्वों के साथ ही ईद का त्योहार होने से पुलिस व प्रशासन ने पहले ही धर्मगुरुओं के साथ व्यवस्था को लेकर बैठक कर चुका है। अतिरिक्त सतर्कता के तहत ईद की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी ईदगाह व मस्जिदों के पास तैनात किए गए हैं। इस बार सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी।

अयोध्या जनपद के 156 ईदगाह व 153 मस्जिदों में जिला प्रशासन ईद की नमाज सकुशल संपन्न करवाने के लिए कमर कस ली है। वहीं शहर में 36 मस्जिद और सिविल लाइन की ईदगाह में ईद की नमाज संपन्न कराई जाएगी।इस बार ईद की नमाज के समय में भी परिवर्तन किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक नमाज अदा करवाई जाएगी वही 8:30 से 9:00 तक शहर के ईदगाह व मस्जिदों में नमाज संपन्न कराई जाएगी। 2 साल बाद कोरोना के चलते ईद का त्योहार मनाया जा रहा है जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह दिखाई पड़ रहा है

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में जगदीशपुर विधायक का हुआ सम्मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya