दुर्गापूजा समिति ने शक्तिवाहिनी टीमों को सौंपी जिम्मेदारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा 8 को

अयोध्या। केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी पूजा समितियों से अपील करते हुये बताया कि नवमी के दिन सोमवार को रात्रि 11 बजे से राजकीय इण्टर कालेज में सभी प्रतिमाओं को नम्बर देने का क्रम शुरु कर दिया जायेगा इसी परिप्रेक्ष्य में अगली सुबह मंगलवार दिनांक 08 अक्टूबर को माँ दुर्गा की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा जी0आई0सी0 से प्रारम्भ होकर फतेहगंज, बजाजा, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुये सहादतगंज हनुमानगढ़ी से मुड़कर श्री भगवान जायसवाल घाट (निर्मलीकुण्ड) पहुंचेगी, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। वहीं आज प्रातः नगर निगम के कार्यालय में केन्द्रीय समिति के नेतृत्व में महानगर के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा रामलीला समितियों के प्रमुखों अशोक सिंह (साहबगंज), कन्हैया अग्रवाल (चौक), राजन गुप्ता (हैदरगंज), सौरभ मिततल (फतेहगंज), सिद्धार्थ महान (कोठापार्चा), ऋषिकेश मौर्य (वजीरगंज) की समितियों को नगर निगम की सहयोग धनराशि प्रदान किया।
आगामी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय लल्लीदेवी गेस्टहाउस में हुई, जिसमें शक्तिवाहिनी एवं महिला शक्तिवाहिनी के साथ आयोजित बैठक में केन्द्रीय समिति ने शक्तिवाहिनी प्रमुख रविकान्त आर्य एवं महिला शक्तिवाहिनी प्रमुख श्रीमती अशोका द्विवेदी को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में महिला शक्तिवाहिनी एवं शक्तिवाहिनी की पूरी टीम उपस्थित रही। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि रविकान्त आर्य के नेतृत्व में शक्तिवाहिनी के सदस्य एवं श्रीमती अशोका द्विवेदी तथा श्रीमती शकुन्तला गौतम के नेतृत्व में महिला शक्तिवाहनी के सदस्य आज से ही सभी पूजा स्थलों पर भ्रमण करके सभी समितियों से व्यवस्था एवं सुरक्षा से सम्बन्धित दिशा निर्देशों का पालन करने का निवेदन करेंगे ताकि महोत्सव की गरिमा एवं भव्यता बरकरार रहे। श्रीमती अशोका द्विवेदी ने बताया कि अमानीगंज से रिकाबगंज तक एवं गुदड़ी बाजार से नाका तक महिला शक्तिवाहिनी मोबाइल रहकर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेगी। अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शक्तिवाहिनी प्रमुखों से आग्रह किया कि वे अपनी टीम के साथ शराबियों एवं अबीर गुलाल का प्रयोग करने वाले उपद्रवी तत्वों पर विशेष ध्यान रखते हुये त्योहार को शान्तिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न करवाने में अपना सहयोग दें। अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी पूजा समितियों से आग्रह किया कि वे अपने पाण्डालों में शक्तिवाहिनी की तैनाती अवश्य करें। सह संयोजक गगन जायसवाल ने शक्तिवाहिनी के सदस्यों से अनुरोध किया कि यदि भ्रमण के दौरान कोई भी शराबी मेले में नजर आये तो वे तत्काल केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को अवगत कराये ताकि कोई भी व्यवस्था बिगड़ने न पाये। शक्तिवाहिनी प्रमुख रविकान्त आर्य एवं महिला शक्तिवाहिनी प्रमुख श्रीमती अशोका द्विवेदी तथा शक्तिवाहिनी के सदस्यों ने अपने सम्बोधन में केन्द्रीय समिति को आश्वस्त करते हुये कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हम सभी माता की पूजा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करते हुये अपनी जिम्मेदारियां निभायेंगे। प्रवक्ता डॉ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह एवं विद्युत विभाग के प्रमुख सुप्रीत कपूर ने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि बैठक में विद्युत विभाग के प्रभारी तारकेश्वर शर्मा, सह मीडिया प्रभारी बजरंगी साहू, चौक रामलीला के कन्हैया अग्रवाल, बन्टी माखेजा, अश्विनी प्रताप सिंह, अनिल सिंह, अश्विनी कुमार, बृजेश शर्मा, अखिलेश सिंह, पंकज सनाढ्य, मनोज तिवारी, सुनील टेकचन्दानी, आसित यादव, राजेन्द्र कुमार तथा महिला शक्तिवाहिनी की लक्ष्मी पाण्डेय, काजल पाठक, रीना द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya