ट्रेलर में पीछे से भिड़ा डंपर, चालक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार में हुई दुर्घटना

मिल्कीपुर । इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में डंपर चालक कुलदीप गुप्ता (28) पुत्र सन्तोष गुप्ता निवासी फतेहपुर की मौत हो गई। यह घटना सुबह 7ः25 बजे हुई, जब एक डंपर ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय आगे चल रहे ट्राले यूपी 79 एटी 6362 का अगला पहिया फट कर पंचर हो गया था।

बस्ती निवासी ड्राइवर मोहित कुमार ने तुरंत ब्रेक लगाई, जिसके बाद ट्रेलर पर सवार दूसरा चालक बजरंगी नीचे उतरा और वाहन को किनारे लगाने के लिए पीछे खड़ा होकर साइड देख रहा था। इसी दौरान, जगदीशपुर की ओर से आ रहे डंपर यूपी 71 बीटी 1579 ने ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का इंजन वाला हिस्सा चिपक गया,चालक कुलदीप स्टीयरिंग के पास फंस गया, डंपर की बीच से चेचिस टूट गई।

घटना की आवाज सुनकर बाजार वासी मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित बारुन पुलिस चौकी का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बड़ी मशक्कत के बाद डंपर के केबिन में फंसे चालक कुलदीप को बाहर निकाला गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुलदीप के पेट के आंतरिक अंगों और पैर में गंभीर चोट लग गई। उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एंबुलेंस से तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़े  मूर्तिकार रूपी शिक्षक ही विद्यार्थियों में करते हैं ज्ञान का संचार : श्रीधराचार्य

अज्ञात कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

कुमारगंज। अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर बरई पारा के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार साइकिल समेत बुजुर्ग को करीब 50 मीटर तक घसीटती रही। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग व ग्राम प्रधान हृदेश यादव ने डायल 112 और एंबुलेंस को बुलाया।

एंबुलेंस लगभग आधे घंटे बाद पहुंची और घायल को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही।

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

गोसाईंगंज। गोसाईंगंज कस्बे के पूर्वी छोर पर बने वेलकम बोर्ड के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोसाईंगंज कस्बे के रामबली स्कूल के पीछे स्थित बनराजा बस्ती निवासी राजकुमार35पुत्र स्व0मिर्चवा पैदल ही दातून बेचने जा रहा था।वह जैसे ही वेल्कम बोर्ड के पास पहुंचा कि तभी अम्बेडकरनगर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी।

जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी गोसाईंगंज ले गईं जंहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।इसी बीच मौका पाकर बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया।एसआई आशुतोष गुप्ता के मुताबिक शव को पीएम के लिए भेजा गया और बाइक को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।मृतक के घर मे एक बूढ़ी माँ है और वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya