डंपर-बाइक की टक्कर, युवक घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। थाना इनायतनगर के मीठेगाँव स्थित अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर पीएनसी प्लांट के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल रवि पाठक (25) पुत्र हरिनारायण पाठक निवासी पाठक का पुरवा पल्सर बाइक से कुचेरा बाजार जा रहा था तभी पीएनसी प्लांट के निकट मिट्टी ढो रहे डंपर से उसकी सड़क दुर्घटना हो गई।

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष कुचेरा अर्जुन सिंह ने निजी वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में भर्ती कराया। घायल की माता ललिता देवी की तहरीर पर थाना इनायतनगर की पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर विधायक ने किया सीएम से मुलाकात, जीत के बाद लिया आशीर्वाद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya