The news is by your side.

पुलिस के अनुशासन व आचरण में आ रही गिरावट: आनन्द सेन

कहा प्रदेश की पुलिस का न अपनी बोली पर नियन्त्रण रह गया है न गोली पर

फैजाबाद। पुलिस के अनुशासन और आचरण में लगातार गिरावट आ रही है योगी सरकार में कानून का राज खत्म हो गया है अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस के लोग आम लोगों का एनकाउन्टर कर रहे हैं। यह आरोप सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री आनन्दसेन यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगाये। पूर्व राज्यमंत्री श्री यादव शहीद भवन में आयोजित बैठक में मौजूद विधान सभा के जोन व सेक्टर प्रभारियों को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल व महासचिव डा. अनिल यादव ने किया। पूर्व राज्यमंत्री श्री यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में एपल कम्पनी के मैनेजर विवेक तिवारी की बीते शुक्रवार की रात पुलिस ने एनकाउन्टर कर दिया विवेक तिवारी की हत्या हृदयघाती है। प्रदेश की पुलिस सुरक्षा नहीं, भय और भ्रष्टाचार की जननी बन गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस का न अपनी बोली पर नियन्त्रण रह गया है न गोली पर। खाकी का रंग दिनोंदिन काला होता जा रहा है। प्रदेश का आम आदमी सुरक्षित नहीं है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने प्रदेश सरकार से माॅंग की कि मृतक विवेक तिवारी के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा व पत्नी को नौकरी दी जाय और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा मिलनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रेमनारायण यादव, अनिल यादव बब्लू, जय प्रकाश यादव, रामचेत यादव, सुरेश इंसान, एजाज अहमद, नन्हकन यादव, नरेन्द्र यादव, जयसिंह यादव, अरविन्द कोरी, इन्द्रसेन मौर्या, गोविन्द यादव, रामनारायण चैहान, राकेश यादव, सती प्रसाद रावत, रामनारायण वर्मा, तलीम खान, देव प्रसाद गोस्वामी, राजेश यादव आदि मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.