अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के समन्वयक डॉ. विनय कुमार मिश्र को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अयोध्या मंडल के सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों की देख रेख के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया। जिले के नोडल अधिकारियों के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन की ओर राज्य सम्पर्क अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग डॉ0 अंशुमाली शर्मा ने एक सूची जारी किया है। इसमें नोडल अधिकारियों द्वारा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयकों एवं महाविद्यालय के कार्यक्रमाधिकारियों से समन्वय स्थापित करना है। इन नोडल अधिकारियों द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कैंपों का निरीक्षण किया जायेगा। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित, प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल, प्रो0 आर0एन0 राय, प्रो0 अशोक शुक्ला, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 चयन मिश्र, डॉ0 अनिल मिश्र, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 समीर सिन्हा, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 बृजेश भारद्धाज, डॉ0 वन्दिता पाण्डेय, डॉ0 दिनेश कुमार सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।
डॉ. विनय कुमार मिश्र बने एनएसएस के नोडल अधिकारी
27