वर्ल्ड हेल्थ समिट 2022 में डॉ. उपेन्द्रमणि त्रिपाठी को मिलेगा प्रथम पुरस्कार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-25 से अधिक देशों के 40 होम्योपैथिक चिकित्सको को मिलेगा प्राइड ऑफ होम्योपैथी अवार्ड

अयोध्या। बर्नेट होम्योपैथी के संयोजन में तीन दिवसीय वर्ल्ड हेल्थ समिट 2022 का आयोजन इस बार 28 से 30 अगस्त तक दुबई में आयोजित हो रहा है जिसका शुभारंभ भारत सरकार के मंत्री अश्वनी चौबे, हमाई के अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह व बर्नेट होम्योपैथी के सीईओ डॉ नितेश दुबे संयुक्त रूप से करेंगे। इस सम्मेलन में 25 से अधिक देशों में 250 से ज्यादा चिकित्सक सम्मिलित होने वाले हैं और इसमे 40 होम्योपैथी चिकित्सकों को प्राइड ऑफ होम्योपैथी अवार्ड मिलेगा। इससे पूर्व ऑटिज्म और होम्योपैथी विषय पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में अयोध्या के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ उपेन्द्रमणि त्रिपाठी को हिंदी में प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित कर सम्मेलन में सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रसन्नता जाहिर करते हुए हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ सम्राट अशोक ने इसे होम्योपैथी और हिंदी के लोकल का ग्लोबल सम्मान कहा ।डॉ उपेन्द्रमणि त्रिपाठी चिकित्सक होने के साथ सामाजिक कार्यों में तत्परता से भाग लेते हैं।

होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ के महासचिव, आरोग्य भारती के प्रांत सहसचिव, सेवा भारती के आयाम प्रमुख, सपना फाउंडेशन के सलाहकार,सहित तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़कर जहां समाज के लिए अपनी सेवाएं देते हैं वहीं श्री राम दरबार व साकेत निलयम पर निःशुल्क चिकित्सकीय सेवाओं से जनसेवा में जुड़े हैं। डॉ त्रिपाठी ने शुरू से ही लेखन को अपने माध्यम के रूप में चुना जिसके जरिये उन्होंने सरकार व शासन से होम्योपैथी में लगातार सुधार की मांग व सुझाव रखे जिनमे से कई परिवर्तन कारी भी रहे।तो प्रिंट मीडिया में आमजन के लिए जनस्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी युक्त स्वास्थ्य स्तंभ लेखन हो, कोरोना काल मे होलिस्टिक टेलिकन्सल्टेशन सेवा, निशुल्क होम्योपैथी औषधि वितरण,या आकाशवाणी के स्वास्थ्य वार्ताकार के रूप में सभी जगह डॉ त्रिपाठी सेवाभाव के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु पर गरमाई सियासत

इस अवसर पर सेवा भारती के अनिल अग्रवाल, डॉ आभा सिंह, डॉ प्रेमचन्द्र, मजदूर संघ के जे पी सिंह, सेवा विभाग के पुष्कर तिवारी, सपना फाउंडेशन के अनूप मल्होत्रा, स्वदेश संस्थान के शिवबक्ष सागर, हिंदी संस्थान के सम्राट अशोक मौर्य, आरोग्य भारती के डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ आर वाई पांडेय, डॉ सुनील गुप्ता, डॉ आनंद उपाध्याय,स्वावलंबन समन्वयक इं रवि तिवारी, होम्योपैथी महासंघ के डॉ दीपक सिंह, डॉ अर्चना श्रीवास्तव, डॉ बीसी जैन,व हरिओम चतुर्वेदी,पण्डित दुर्गेश कुमार तिवारी, आदि ने शुभकामनाएं दीं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya