डॉ. स्वदेश मल्होत्रा को मिला साहित्य सारथी सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक संस्था काव्य मंजरी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित चतुर्थ वार्षिक महोत्सव फुलवारी में वरिष्ठ कवियत्री एवं सपना फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ स्वदेश मल्होत्रा’रश्मि’ को ’साहित्य सारथी सम्मान’ से नवाजा गया ।
इस भव्य समारोह में समूह के पहले साझा काव्य संग्रह “काव्य मञ्जरी“ का लोकार्पण हुआ। जिसमे डॉ मल्होत्रा की कविताओं को भी स्थान मिला। कार्यक्रम का प्रारंभ पदमा शर्मा ’आँचल’ ने गणेश वंदना से किया। नेहा शर्मा ’नेह’ ने आयोजन के “फुलवारी“ नाम की सार्थकता बताई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद सुमधुर स्वर में डॉ स्वदेश मल्होत्रा ’रश्मि’ ने सरस्वती वंदना गाई। समूह की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गाज़ियाबाद से डॉ नीरजा मेहता ’कमलिनी’ ने शॉल, मोमेंटो एवं मोती की माला पहनाकर अतिथियों को सम्मानित किया। अपने स्वागत भाषण में समूह के रजिस्टर्ड होने की घोषणा करते हुए संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नीरजा मेहता ’कमलिनी’ ने नेहा शर्मा ’नेह’ को उपाध्यक्ष एवं पदमा शर्मा ’आँचल’ को महासचिव नियुक्त करते हुए उनको पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। महासचिव पदमा शर्मा ’आँचल’ ने समूह की जानकारी दी और उपाध्यक्ष नेहा शर्मा ’नेह’ ने साझा काव्य संग्रह की समालोचना प्रस्तुत की। समारोह में 9 एकल पुस्तकों का भी विमोचन हुआ जिसकी रचनाकारों को शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र देकर “साहित्य सारथी सम्मान“ से सम्मानित किया गया जिसमे अयोध्या से डॉ स्वदेश मल्होत्रा ’रश्मि’ के गीत संग्रह ’सुधियों के आंचल में’ का लोकार्पण भी हुआ।
समूह के विभिन्न प्रदेशों के सभी प्रभारियों रंजन मगोत्रा, रेखा गुप्ता, नीरू नैय्यर (नीलोफ़र), कात्यायनी उपाध्याय ’कीर्ति’, स्वदेश मल्होत्रा ’रश्मि’, मीनाक्षी सुकुमारन, निशा गुप्ता, सीमा गर्ग ’मंजरी’, अनुपमा सक्सेना ’अनुपम’, प्रतिभा गुप्ता, विनीता बाडमेरा, विजय कनौजिया ने आयोजन के समस्त कार्यभार को संभालकर आयोजन को शीर्ष पर पहुंचा दिया। चार वर्ष पूर्व 29 जनवरी 2016 को व्हाट्सअप पर इस समूह की स्थापना की गई। तब से निरन्तर सृजन में सक्रिय इस समूह ने ये अपना पहला भव्य कार्यक्रम किया जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। समूह की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नीरजा मेहता ’कमलिनी’ ने सभी का आभार प्रकट किया और राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya