डॉ. निर्मल खत्री बने इलेक्शन कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सरलता एवं सादगी के प्रतीक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश इलेक्शन कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। खबर मिलते ही अयोध्या कांग्रेसजनों ने विजय दशमी को धूमधाम से मनाया।

जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री जैसे पार्टी के प्रति समर्पित,निष्ठावान एवं काबिल नेता की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, उग्रसेन मिश्रा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, रामदास वर्मा, दयानंद शुक्ला, शिव पूजन पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya