डॉ. दीपशिखा चौधरी को मिला प्रशस्ति पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अवध विश्वविद्यालय स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र की चिकित्सा प्रभारी हैं डॉ. दीपशिखा

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय की चिकित्सा केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉ दीपशिखा चौधरी प्रधानमंत्री टी वी मुक्त भारत अभियान भारत सरकार द्वारा उन्हें उत्कृष्ट कार्य एवं टीवी के खिलाफ देश की लड़ाई में बहुमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। डॉ दीपशिखा चौधरी विश्वविद्यालय स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र की चिकित्सा प्रभारी है।

उन्हें वर्ष 2024 में टीवी उन्मूलन के लिए क्षय (टीवी) मित्र के रूप स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार में चुना गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के निर्देशन में डॉ चौधरी ने आप पास के गांवों के 15 टीवी मरीजों को गोद लिया। और उनके उपचार के लिए स्वयं के स्तर पर दवा, पोषण, जांच आदि कराई। नियमित देखरेख एवं उपचार के बाद उनमें से तेरह मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए और उनकी चिकित्सीय जांचें भी निगेटिव हो गई।

इस अवधि में लगभग एक वर्ष तक मरीजों को पोषण पोटली जिसमें सत्तू, प्रोटीन पाउडर, मूंगफली, ऑर्गेनिक गुड़ उपलब्ध कराया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा बधाई संदेश के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति सहित सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा हर्ष व्यक्त कर बधाई दी गई हैं।

इसे भी पढ़े  हाइवे पर वाहन की टक्कर से शिक्षिका की मौत

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya