in

डॉ. अम्बेडकर सामाजिक समानता व मानवता की प्रतिमूर्ति : प्रो. आशुतोष सिन्हा

अवध विवि में मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के सेमिनार हॉल में कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देशन में कला एवं मानविकी सकायाध्यक्ष प्रो0 आशुतोष सिन्हा ने डॉ0 अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी डॉ0 अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रो0 आशुतोष ने कहा कि डॉ0 अम्बेडकर सामाजिक समानता व मानवता की प्रतिमूर्ति रहे है। उनकी सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता पूरी दुनिया में सराही जाती है। डॉ0 अम्बेडकर ने भारत को ऐसे लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया जो आज भी सम्पूर्ण विश्व के लिए मिसाल है।

जिसमें सभी के लिए आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक न्याय की व्यवस्था है। उन्होंने देश की निःस्वार्थ भाव से सेवा की है। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि भारत के सतत् विकास में अपना शीर्षतम योगदान दे और बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चले। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  डीएम और एसएसपी ने आपदा बचाव एवं राहत शिविर का किया निरीक्षण

What do you think?

Written by Next Khabar Team

देश सेवा को समर्पित था डा. अंबेडकर का जीवन : डा. बिजेंद्र सिंह

रामनवमी पर रात्रि 11 बजे तक हो सकेंगे रामलला के दर्शन : चम्पत राय