डॉक्टर और महिला स्वास्थ्य कर्मी में मचा घमासान, सीएमएस को करना पड़ा हस्तक्षेप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्टाफ से सम्मान न मिलने से डाक्टर ने खोया आपा, स्वास्थ कर्मी पर भड़के, ड्राइवर से भी डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप

अयोध्या। हमेशा विवाद से नाता रखने वाले जिला चिकित्सालय के एक मात्र फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेद्वी शुक्रवार को विवाद में आ गए। उन पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से अभद्रता करने का आरोप लगा। हालांकि मामला तूल पकड़ता कि अस्पताल के अधीक्षक ने दोनों से बातचीत कर विवाद को सुलझा दिया। फिलहाल मामला शांत हो गया है लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों में तनातनी देखी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अपने कक्ष से निकल कर फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेद्वी जब दूसरे कक्ष पहुंचे जहां उपस्थित एक महिला स्वास्थ कर्मी ने अपनी कुर्सी से न उठ कर उनका अनादर किया। आरोप है कि इस पर डॉक्टर साहब ने अपना आपा खो दिया।

अपमानित महसूस करते हुए महिला स्वास्थ कर्मी पर भड़क गए और उसके साथ दुर्व्यवाहर किया। डाक्टर के दुर्व्यवाहर से नाराज महिला स्वास्थ कर्मी अपने चिकित्सक से पूरी बताई और ऐसी दशा में काम न करने की मंशा जताई। जिसे लेकर अब दोनो डॉक्टर के बीच तना तनी हो गई।

आरोप है कि महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से विवाद के दौरान ही डॉक्टर ने पूर्व सीएमएस के ड्राइवर से भी अभद्रता की।बात मीडिया में आने के बाद प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उत्तम कुमार तक पहुंची जहां उन्होंने दोनो चिकित्सकों के बीच बात चीत के माध्यम से मामले को शांत करा दिया। जिसके बाद सभी लोग अपने अपने कार्य में लग गए। वहीं जिला अस्पताल में मचे आपसी घमासान की चर्चा अन्य कर्मचारियों के बीच होती रही है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर में अगस्त 2026 तक तैयार होगा राजकीय पॉलीटेक्निक

इस बाबत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि तनातनी जैसी कोई बात ही नहीं है। कुछ गलतफहमी थी। जिससे डॉक्टर नाराज हो गए। बाद में जानकारी होने पर आपसी बातचीत में मामला शांत हो गया है। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी अपनी ड्यूटी पर हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya