बारुन बाजार में दुर्घटना,बाइक सवार की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर बारुन बाजार में हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। शनिवार दोपहर को इनायत नगर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। मृतक की पहचान पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भाईपुर निवासी 21 साल के दीपक चौहान के रूप में हुई है।

दीपक चौहान अपनी अपाचे बाइक (UP 42 CE 6391) से बारुन बाजार से अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर अपने घर भाईपुर जा रहा था। पुलिस चौकी बारुन से अयोध्या की तरफ करीब 150 मीटर आगे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक रेलिंग डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने NHAI की एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस घायल दीपक को जिला अस्पताल ले गई। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

शाम करीब 5:30 बजे दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दीपक चौहान की मौत हो गई। दीपक की शादी कुछ माह पहले मार्च में हुई थी। उसकी असामयिक मौत से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़े  आकर्षण का केंद्र बनेगा गुलाबबाड़ी पार्क, चल रहा व्यापक कायाकल्प

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya