अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने 24 जनवरी 2020 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी, प्रथमेश कुमार, पीडी कमलेश कुमार सोनी, सीआरओ पी0डी0 गुपता, उपययुक्त उद्योग आशुतोष सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। यह आयोजन डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह अयोध्या में मनाया जायेगा। बैठक में उन्होनें उक्त कार्यक्रम में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल व उनकी जानकारी लाभार्थियों और आम जनता को देने के निर्देश दिये। इसमेकं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के निर्देश दिये।
यूपी स्थापना दिवस को लेकर डीएम ने की बैठक
9
previous post