बन्धे के कटान की सूचना पर पहुंचे डीएम‚ मरम्मत का दिया निर्देश

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। मांझा जमथरा में बन्धे कटान की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा। उनके साथ अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड, राजस्व निरीक्षक सदर सुधांशू शेखर भी थे साथ में। नगर निगम के भी अधिकारी पहुंचे मौके पर।
जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड को तत्काल बन्धे की मरम्मत के साथ सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिये है तथा पूरे क्षेत्र की विशेष निगरानी के दिये आदेश। उन्होनें बताया कि बन्धे की निगरानी हेतु मजिस्ट्रेट की ड्यिूटी लगा दी गई है। उप जिलाधिकारी रूदौली, सोहावल व सदर को भी अपने-अपने सम्भावित बाढ़ क्षेत्र में निगरानी करने तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दे दिये गये है।
उन्होनें बताया कि मांझा जमथरा के आस-पास के सभी निवासियों को सर्तक रहने के लिए बता दिया गया है। मांझा जमथरा के पार्षद को भी निगरानी के निर्देश दिये गये है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : नहीं लगेगी जिले की पुलिस

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya