मण्डल स्तरीय फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सांसद लल्लू सिंह ने 11 प्रगतिशील कृषकों को किया सम्मानित

अयोध्या। मण्डल स्तरीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन राजकीय उद्यान गुप्तारपार्क (कम्पनीगार्डन) गुप्तारघाट, अयोध्या पर किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में जिला उद्यान विकास समिति, अयोध्या द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह द्वारा पूर्वाह्न 10ः30 बजे किया।

प्रदर्शनी में मण्डल के समस्त जनपदों से विभिन्न श्रेणियों यथा फल, फूल एवं शाकभाजी व फल संरक्षण के विभिन्न उत्पाद व कलात्मक फूलों की रंगोली, साजसज्जा का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में सांसद जी द्वारा मण्डल के 11 प्रगतिशील कृषकों को विशिष्ट औद्यानिक कार्यो के लिए बाराबंकी जनपद से धीरज वर्मा को केला की खेती, स्ट्राबेरी की हाइड्रोफोनिक खेती, गया प्रसाद मौर्या को ड्रेगन फू्रट एवं चैती की खेती, निमित्त सिंह को शहद उत्पादन एवं प्रसंस्करण व अमेठी से रामभवन वर्मा को शिमला मिर्च एवं बैगन की खेती, राकेश कुमार पाल को बेल की खेती सुल्तानपुर धमेन्द्र तिवारी को शेडनेट हाउस में डच रोज की खेती, बृजेश वर्मा को स्ट्राबेरी की खेती तथा अयोध्या में राजितराम वर्मा को अमरूद की खेती, राकेश कुमार वर्मा को शाकभाजी जैविक खेती से शाकभाजी की खेती, अम्बेडकरनगर से कुलदीप वर्मा को पॉलीहाउस में भिण्डी की खेती पर सांसद द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में सांसद द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा कृषकों की आय में वृद्धि करने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन मण्डलायुक्त गौरव दयाल एवं जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा किया गया। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान कहा कि पहली बार मंडलीय शाकभाजी फल एवम पुष्प प्रदर्शनी व्यापक रूप में आयोजित की गई है जिसका उद्देस्य यह है कि जिस प्रकार अयोध्या में विकास हो रहा है, प्रत्येक दिशा में कार्य हो रहे है उसी प्रकार हम सभी लोग इसके माध्यम से यहाँ के लोगो में जागरूकता लानी है कि लोग अच्छे किश्म के फल और पुष्प अपने खुद के बगीचों,लॉन में उगाये। प्रकृति के साथ रहने के अवसर को और अधिक आकर्षक बनाये।

इसे भी पढ़े  2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन : पल्लवी पटेल

ऐसी प्रदर्शनियां पूर्व में बड़े शहरों में लगती आ रही है यहाँ पर इतने कम समय में बहुत ही व्यवस्थित तरीके से इस प्रदर्शिनी का आयोजन करने के लिए यहाँ के जिलाधिकारी नितीश कुमार उप निदेशक उद्यान गीता त्रिवेदी तथा मण्डल कि सभी उद्यान अधिकारियो को बधाई। इसके साथ ही उन्होंने सभी अयोध्या वासियो से अपील की किं सभी आयोजित प्रदर्शिनी में प्रतिभाग कर अपने प्रकृति के अनुभव को बढ़ा सकते है। प्रदर्शनी में मण्डल के समस्त जनपदों के जिला उद्यान अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। अन्त में अधीक्षक, राजकीय उद्यान, अयोध्या द्वारा मण्डल से आने वाले कृषक भाईयों एवं उच्चाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya