कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ग्रामीणांचल में सुविधाएं प्रदान करने को संकल्पित है जिला पंचायत : रोली सिंह

-अयोध्या। जिला पंचायत के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सर्किट हाउस में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर तीन वर्ष में जिला पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम की पुण्य धरा के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। पीएम नरेन्द्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता में ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से तीन वर्षों में 77.877 किमी सड़क का नवीनीकरण कराया गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन सुगम हो सके। उन्होनें बताया कि तीन वर्षों में 16.52 किमी सड़को का नवनिर्माण कराया गया है। 19.881 किमी सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। 45.546 किमी खडंजा रोड का निर्माण किया गया है

।
अध्यक्ष रोली सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलनिकासी के लिए तीन वर्षों में 23.054 किमी आरसीसी नालों का निर्माण कराया गया है। जल संरक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। सरोवरों के चारों ओर पौधे रोपित किया गए है। जिससे सरोवरों के आस पास का क्षेत्र हरा-भरा रहे। ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था के लिए 5807 एलईडी लाइटें लगवाई गई है तथा और स्थानों पर लाइटें लगवाई जा रही है। जिला पंचायत के पार्कों का सौर्न्दयीकरण का कार्य कराया गया है। बताया कि जनसहयोग से जिला पंचायत कार्यालय में भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा लगवाई गई। जिसका अनावरण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े  एमएसीटी व्यवस्था वापस होने तक बाल नहीं कटवाएंगे पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा

अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा विगत तीन वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के सराहनीय कार्य किए गए हैं। रुदौली विधायक राम चन्दर यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या है। जिला पंचायत द्वारा किए गए कार्यो से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को सुगमता हुई है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिला पंचायत का तीन वर्ष का कार्यकाल प्रशंसनीय रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्र में लगातार सुविधाओं का विकास करा रहा है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा ग्रामीण में आवागमन की सुविधाओं के विकास के लिए जिला पंचायत लगातार कार्य कर रहा है।
प्रेस वार्ता के दौरान जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र उपस्थित थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya