विधायकों व जिप सदस्य प्रतिनिधियों से जिला पंचायत का बजट पास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

26 जिला पंचायत सदस्यों के वाक आउट होने का दावा

अयोध्या। जिला पंचायत का 2019-20 का बजट आरोप-प्रत्यारोप के बीच पास कर दिया गया। जबकि जिला पंचायत सदस्य शम्भू नाथ सिंह दीपू ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर अरोप लगाया है कि उन्होंने आमंत्रित सदस्य भाजपा विधायकों व जिप सदस्यों के प्रतिनिधियों के बल पर फर्जी तरीके से बजट पास किया है। फिलहाल बोर्ड ने 9 करोड़ 61 लाख 90 हज़ार 837 रुपये का बचत दिखाया है। जिला पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए 29 करोड़ 27 लाख 91 हजार 160 रुपये खर्च का प्रस्ताव रखा गया। 38 करोड़ 89 लाख 81 हज़ार 997 रुपये विकास के लिए अनुमोदित किया गया। वहीं जिला पंचायत सदस्य शम्भू सिंह दीपू ने अपने कई जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पर फर्जी हस्ताक्षर कर बजट पास करवाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने 26 जिला पंचायत सदस्यो के वॉक आउट का दावा किया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वेता सिंह के साथ जनपद के सभी विधायक व सीडीओ मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya