जिला सहकारी बैंक फैजाबाद को मंडल में मिला पहला स्थान

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

सदस्यता अभियान में बनाये गये 59,118 नए सदस्य : टिल्लू सिंह

अयोध्या। बी-पैक्स को सृदृढ़ एवं व्यवसाय में वृद्धि व जन उपयोगी किसानों के लिए लाभप्रद बनाने को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में 1 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर तक चले सदस्यता अभियान में 59,118 नए सदस्य बनाकर जिला सहकारी बैंक मंडल में पहले पायदान पर पहुंच गया है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बना कर सहकारी बैंक ने भारी राजस्व अशंदान जुटाने का भी रेकार्ड बनाया है। इसी के साथ बैंक की ओर से अयोध्या-फैजाबाद दोनों जिलों में 24 शाखाओं के माध्यम से कृषकों को सीधी बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उक्त जानकारी मंगलवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने दी। उन्होंने बताया कि पैक्स को सुदृढ़ एवं व्यवसाय में वृद्धि के लिए अयोध्या का सदस्यता लक्ष्य 26,320 व अम्बेडकरनगर का सदस्यता लक्ष्य 25,480 निर्धारित किया गया था।
उन्होंने बताया अयोध्या में निर्धारित लक्ष्य 20320 के सापेक्ष 28077 सदस्य बना कर 64.48 लाख का अंशधन जमा किया गया। उन्होंने बताया कि अम्बेडकरनगर द्वारा अपने निर्धारित लक्ष्य 25480 के सापेक्ष 31041 सदस्य बना कर 70.88 लाख का अंशधन जमा किया गया। सभापति ने बताया कि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फैजाबाद मण्डल में सर्वाधिक सदस्य बनाते हुए प्रथम बैंक बना है।

उन्होंने बताया कि वहीं दोनों जनपदों की बी पैक्स में सदस्यता अभियान के अन्तर्गत लगभग 59118 नये सदस्य बना 135.36 लाख का अंशधन प्राप्त किया गया। इससे बी पैक्स के साथ-साथ बैंक की भी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ होगी। सभापति ने बताया कि अयोध्या एवं अम्बेडकरनगर में अपनी 24 शाखाओं के साथ कृषकों को सम्पूर्ण बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करा रहा है। बताया कि पहले अब अयोध्या में 93786 और अम्बेडकरनगर में सदस्यों की संख्या 98959 हो गई है। इस मौके जिला सहायक निबंधक बाबूराम शर्मा, बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधांशु चौधरी भी उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya