जन्मोत्सव पर चेचक बचाव वैक्सीन का किया वितरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोकुल भवन के महाराज जी का जन्मोत्सव समारोह

अयोध्या। गोकुल भवन के महाराज जी के नाम से प्रसिद्ध अयोध्या धाम के सिद्ध सन्त कृपा पुरूषोत्तम परमहंस भगवान राम मंगल दास के जन्मोत्सव समारोह में पौराणिक सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी पर चेचक की बीमारी से बचाव हेतु वैक्सीन का निःशुल्क वितरण शिविर का शुभारंभ श्र अयोध्या धाम के महान्त रामदास ने महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। श्री महाराज के उपदेशों एवं संदेशों को जन जन तक पहुंचाने में प्रयासरत् सुरेन्द्र बहादुर सिंह सेवा संस्थान की शुभ्रा सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री महाराज जी का राशि का नाम योगेश्वर था और जब ये केवल 6 माह के थे तो ननिहाल में एक पगली कुम्हारिन का पागलपन केवल आपको गोद में खिलाने के कारण जाता रहा। 10 वर्ष की अवस्था में घर के सामने एक चबूतरे का निर्माण किया, उस पर तुलसी का पौधा लगाया और भगवान शंकर की मूर्तियां स्थापित की। इस चबूतरे पर शंकर भगवान परिवार सहित आकर श्री महाराज जी को दर्शन देते थे। एक बार श्री महाराज ने अपनी माता जी को भी यह दिव्य दर्शन कराया था। श्री महाराज की माता का नाम श्रीमती महारानी देवी था। जब श्री महाराज 11 वर्ष के हुए तब भगवान शंकर स्वयं एक महात्मा का वेश बनाकर आपके घर आये और आपके पिता को आशीर्वाद दिये कि ‘‘तुम्हारा अर्जुन नामक बालक संसार में प्राणियों का मार्गदर्शक होगा और तमाम जीवों को तारेगा।’’ उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में श्री महाराज के दीक्षित शिष्य डॉ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पं0 गोपाल द्विवेदी, समाजसेवी सुप्रीत कपूर, भाजपा के महानगर मंत्री देवेन्द्र मिश्रा (दीपू), पार्षद ओम प्रकाश अंदानी एवं पार्षद प्रतिनिधि मुरारी सिंह यादव, अखिलेश पाठक (शानू), पुजारी अजय तिवारी, पुजारी राम नेवास दास, अरूण सिंघल, सोनू मिश्रा, जमुनादास, उर्मिला सिंह, अशोक शास्त्री, निशा सिंह एवं पंकज संगतानी आदि थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya