एसएसपी कार्यालय में विधिक सहायता के लिए लगा डिस्प्ले बोर्ड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। किस भी व्यक्ति की गिरफ्तारी से पूर्व, गिरफ्तारी के समय तथा रिमाण्ड के समय प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की जानकारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया जिसका शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद रिचा वर्मा एवं एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने किया।

उप्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन पर जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद वीर नायक सिंह के मार्गदर्शन में यह बोर्ड सोमवार को कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में लगाया गया। सचिव रिचा वर्मा ने बताया कि जिले के समस्त थानों पर भी डिस्प्ले बोर्ड लगवाया जा रहा है।

जिसमें अधिवक्ता व पराविधिक स्वयंसेवक का नाम एवं मोबाइल उल्लिखित किया गया है, जो गिरफ्तारी के पूर्व एवं गिरफ्तारी के समय तथा न्यायालयों में रिमाण्ड स्तर पर पात्र व्यक्तियों के अधिकारों के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायेंगे।

 

इसे भी पढ़े  जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya