“गोल पे बोल” अभियान के तहत हुई परिचर्चा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सतत विकास लक्ष्य को जानना युवाओं के लिए महत्वपूर्ण

अयोध्या। अवध पीपुल्स फोरम और भारतीय प्रतिष्ठान ने संयुक्त रूप से राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में सतत विकास लक्ष्य के विषय में युवाओं के साथ जागरूकता अभियान “गोल पे बोल” के तहत जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया। परिचर्चा शुरुवात करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानके प्राचार्य ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य को जानना युवाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है। कि लक्ष्यों में उनके कौशल और रोजगार के लिए क्या स्थान है। शिक्षा को और अधिक रोजगार परख बनाने की आवश्यकता है। युवा इन सतत विकास लक्ष्य को पढ़े समझे। अपने परिवेश में इस लक्ष्यों पर बात करे। बराबरी, सबको अवसर, विकास में कोई छूट ना जाए, ये सिर्फ कह देने मात्र से नहीं होगा। इसको अपने दैनिक जीवन में प्रयोग में लाना सीखना होगा। जो चीज़ हम अपनी किताब में पढ़ते है। उसको जिंदगी में कहाँ प्रयोग किया जाए। थोड़ा इस विषय में भी हमको और आपको दोनों को विचार करना चाहिए। अभियान का संयोजन कर रहे शिवांशु मिश्रा ने बताया कि सतत विकास लक्ष्य के सभी 17 गोलों में शून्य गरीबी, शून्य भुखमरी, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली, गुणवत्तापूर्वक शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, सस्ती एवं प्रदूषण-मुक्त ऊर्जा, उत्कृष्ट कार्य और आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार और बुनियादी सुविधाएं, असमानताओं में कमी, संवहनीय शहर और समुदाय, संवहनीय उपभोग और उत्पादन, जलवायु कार्यवाही, जलीय जीवों की सुरक्षा, थलीय जीवों की सुरक्षा, शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं और लक्ष्य हेतु भागेदारी पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। जिससे की सतत विकास लक्ष्य के संबंध में युवाओं को जानकारी हो। वो इस विषय में आपसी विमर्श करते हुए राष्ट्रीय विकास में अपना पूरा योगदान कर सके। सतत विकास लक्ष्य को गहराई से समझने-समझाने के लिए विभिन्न दस्तावेज़ी के साथ विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया। अवध पीपुल्स फोरम के संयोजक आफाक उल्लाह ने बताया कि फोरम शिक्षा, युवा विकास, जेंडर समानता, जीवन कला कौशल, आजीविका एवं शांति-न्याय विषय पर काम कर रहा है। इसलिए हम सतत विकास लक्ष्य पर युवाओं के साथ संवाद कर रहे है। जिससे कि इस विषक पर युवाओं के बीच संवाद शुरू हो। कालेज कैंपस, समुदाय एवं अन्य साझे जुड़ाव के स्थानों पर भी ये अभियान गोल पे बोल पहुच रहा है। जिससे समय रहते गोल पर सही से काम शुरू हो। समाज के सभी वर्गों को मुख्य धारा में आने का अवसर मिले। समाज के अंतिम व्यक्ति को भी इन लक्ष्य के साथ जोड़ने का जो सपना है वो हर संभव पूरा किया जा सके। इसके लिए और अधिक युवाओं को इस लक्ष्यों के विषय में काम करने की ज़रूरत है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक और फोरम के कार्यकर्ता दीपक कुमार शामिल होकर युवाओं के साथ संवाद प्रक्रिया में शामिल हुए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya