डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ लोनिवि का हुआ अधिवेशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

श्रवण कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष, अंशुमान सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामअनुज मौर्य महामंत्री व मनोज वर्मा बने उपाध्यक्ष

अयोध्या। डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ लोनिवि अयोध्या क्षेत्र का अधिवेशन सिविल लाइन स्थित संघ कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ जिसमें इं. श्रवण कुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. अंशुमान सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री इं. राम अनुज मौर्य व उपाध्यक्ष इं. मनोज वर्मा चुने गये। अधिवेशन को प्रांतीय अध्यक्ष के अलावां प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. दिवाकर राय, प्रांतीय महामंत्री इं. वी.के. कुशवाहा ने सम्बोधित किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के अलावां जितनी भी सरकारें आयीं वह डिप्लोमा इन्जीनियर्स की विरोधी रहीं हैं। मौजूदा भाजपा सरकार डिप्लोमा इंजीनियर्स का हित करना नहीं चाहती सरकार की मंशा है कि अब जो भी डिप्लोमा इंजीनियर्स लोक निर्माण विभाग में रखे जाय उनकी संविदा के आधार पर नियुक्ति हो। वक्ताओं ने यह भी कहा कि संगठन विभाग के कर्मचारियों के हित में सतत संघर्ष करता रहेगा। सरकार के दमन चक्र के सामने संगठन घुटने नहीं टेकेगा। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी, इं. एन.डी. द्विवेदी, इं. मिनहाजुल हक, इं. ओ.पी. यादव, इं. हरीनाथ यादव के अलावां बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, अमेठी व सुल्तानपुर जिलों के लगभग 200 सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya