-अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश
अयोध्या। बोल बम का नारा है, भोला एक सहारा है..हर-हर महादेव के नारों से रामनगरी गुंजायमान है, सावन के दूसरे सोमवार को अयोध्या में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पूरी अयोध्या केसरिया रंग में रंगी नजर आ रही है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
श्रावण मेला एवं कांवड़ यात्रा में आये हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा अयोध्या के नयाघाट, राम की पैड़ी, नागेश्वरनाथ मन्दिर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया गया एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।