in ,

डीआईजी ए.पी. सिंह को पुलिस कर्मियों ने दी विदाई

अयोध्या। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक रहे अमरेंद्र प्रसाद सिंह का मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित हुआ। परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साढ़े आठ माह के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया और उन्हें स्मृति-चिह्न के रूप में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की काष्ठ-निर्मित प्रतिकृति भेंट की।

कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया प्रभारी उनि. रणजीत यादव ने किया। समारोह के दौरान कार्यालय में नियुक्त प्रधान लिपिक सुरेश कुमार मौर्य, पीआरओ अरविंद सिंह एवं गोपनीय सहायक नवीन सिंह, वाचक प्रकाश पांडेय, सोमनाथ चतुवेर्दी, मुख्य आरक्षी अरविंद सिंह, मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश पांडेय ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अमरेन्द्र प्रसाद का स्थानान्तरण देवीपाटन परिक्षेत्र हो जाने पर उन्हें अगली पारी की शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़े  सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

एलआईसी के प्रचार-प्रसार को रवाना हुआ बीमा रथ

अयोध्या अनादिकाल से हमारी सांस्कृतिक समृद्धता का प्रतीक : आनन्दीबेन पटेल