in

धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। धर्मसेना प्रमुख संतोष दूबे को कोतवाली नगर पुलिस ने सिविल लाइन स्थित एक टी स्टाल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें कैंट थाना ले गयी जहां से जिला चिकित्सालय लाकर मेडिकल कराने के बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया।
नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि धर्मसेना प्रमुख संतोष दूबे 1994 के एक मुकदमे में वांछित थे। उनके विरूद्ध सीजेएम कोर्ट में एनबीडब्लू जारी कर रखा था। मुखबिर खास की सूचना पर पता चला कि वारंटी संतोष दूबे सिविल लाइन स्थित एक दूकान पर बैठकर जलपान कर रहे हैं। इसकी जानकारी तत्काल सिविल लाइन चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह को दी गयी और घेराबंदी करके वारंटी संतोष दूबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सीजेएम कोर्ट में इनके विरूद्ध 1994 के एक मामले का मुकदमा चल रहा था जिसमें र्काट ने एनबीडब्लू जारी कर दिया था। न्यायालय ने आदेश दिया था कि 23 दिसम्बर 2018 की पेशी के पूर्व संतोष दूबे को गिरफ्तार कर आदलत में पेश किया जाय। संतोष दूबे के ऊपर आईपीसी की धारा 286 व 120 बी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े  पुलिस पार्टी पर हमले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिली जमानत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

Comments are closed.To enable, click "Edit Post" page on top WP admin bar, find "Discussion" metabox and check "Allow comments" in it.

One Comment

समरसता के प्रयास से एकरूपता का होगा विकास

चिकित्सालय परिसर में आशा बहू को महिला दलाल ने पीटा