डिवोट फ़ॉर चेंज फाउंडेशन ने सैकड़ो गरीबो को बांटा कम्बल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-असहायों को ठंड से बचाने का है संकल्प : आशुतोष सिंह

 

अयोधया। एकाएक बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था डिवोट फ़ॉर चेंज फाउंडेशन द्वारा अयोध्या जनपद में सरयू नदी तट, अयोध्या रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप सहित अन्य स्थानों पर रात्रि भ्रमण कर विभिन्न जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।

रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड व सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच संस्था से जुड़े आशुतोष सिंह दीपक चौधरी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ कंबल वितरण किया। कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी संस्था ने बाहर निकलकर गरीबों का दर्द समझते हुए सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा । तबसे मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं।

कंबल वितरण को लोगों ने सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। इस मौके पर आशुतोष सिंह, दीपक चौधरी, देवेश मिश्र , सम्राट सिंह, विपिन सिंह , निखिल सिंह, राहुल निषाद सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  भाजपा नेता का भतीजा लापता, सरयू नदी में डूबने की आशंक

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya