एक हफ्ते तक चलेगा निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-छुट्टा पशुओं की जियो टैगिंग के साथ ही उन्हें गोशालाओं तक पहुंचाया जाएगा

अयोध्या । गोवंशों के संरक्षण के लिए हर वक्त फिक्रमंद रहने वाली योगी सरकार ने एक बार फिर से उनकी सुधि ली है। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए एक हफ्ते का संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। शनिवार से इसका आगाज हो गया है। 14 दिसम्बर को इसका समापन होगा। जिले में 71 गोशालाएं संचालित हो रही हैं। सर्वाधिक मिल्कीपुर में 32 हैं। अभियान पर नजर बनाए रखने के लिए एक शासन से एक नोडल अधिकारी डॉ. अजय कनौजिया को नियुक्त किया गया है। वह शासन को यहां की सारी गतिविधियों की जानकारी देंगे।

खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव-ग्राम्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाना। शहरी क्षेत्र में नगर आयुक्त व अधिशाषी अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया जाना है। जनपद में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी स्तर से निराश्रित गोवंश के हॉट स्पाट चिन्हित किये जाएंगे। विकास खण्डवार व नगर निकायवार अवशेष निराश्रित गोवंशों की संख्या का आंकलन किया जाएगा। प्रत्येक न्याय पंचायत क्षेत्र में निराश्रित गोवंश संरक्षण में संबन्धित नोडल अधिकारी व संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नम्बर का व्यापक प्रचार एवं प्रसार किया जाए।

संरक्षण के समय ही लगाया जाएगा ईयर टैग

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि गो आश्रय स्थल पर संरक्षण के समय ही ईयर टैग लगाया जाएगा। गो आश्रय पोर्टल पर गौवंश का विवरण अपलोड किया जाएगा। गोवंश के हॉट स्पाट व अन्य स्थानों से निराश्रित गोवंश के विचरण की सूचना प्राप्त होने पर गोवंश को पकड़ने एवं गो आश्रय स्थल तक ले जाने हेतु दल को मूव कराया जाएगा। “विशेष गोवंश संरक्षण अभियान” के दौरान गोवंशों की गो आश्रय पोर्टल पर प्रविष्टि के आधार पर ही गो संरक्षण का आंकलन किया जायेगा। अतः प्रत्येक नव संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं पोर्टल पर विवरण अपलोड किया जाना अनिवार्य है। सरकार का निर्देश-गौशालाओं में गोवंश के भरण पोषण की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए। जिले में 71 गौशालाएं संचालित है, जिसमें लगभग मिल्कीपुर क्षेत्र में 32 गौशालाएं हैं। वर्तमान में लगभग 15 हजार गोवंश संरक्षित है।

इसे भी पढ़े  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसः मैराथन में अंशुमान व साधना अव्वल

बाजार व आवासीय क्षेत्र होंगे मुक्त

राष्ट्रीय राज्यमार्गों, शहरी क्षेत्रों, मंडी, बाजार एवं आवासीय क्षेत्रों को निराश्रित गोवंश से मुक्त किये जाने के लिए प्राथमिकता पर कार्रवाई की जाएगी।

शासनद्वारा नामित नोडल अधिकारी ने मंडलायुक्त से की मुलाकात

वहीं शासनद्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार कन्नौजिया जनपद अयोध्या पहुंचकर मंडलायुक्त गौरव दयाल से मिलकर, गोसंरक्षण की जानकारी दी एवं संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया ताकि अधिक से अधिक निराश्रित गोवंश को संरक्षित करते हुए जनपद को छुट्टा पशुओं से मुक्ति मिल सके।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya