अयोध्या। मुखबिर खास की सूचना पर थाना मवई पुलिस ने मु.अ.सं. 275/18 आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत हत्या में वांछित अभियुक्त राजकरन उर्फ राजू पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम बरबाड़ी मजरे कसारी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा, मवई थाना के एसआई सतीश कुमार, आरक्षीगण रामानन्द यादव, सुरेश पटेल, राकेश यादव ने मुखबिर को साथ लेकर सैदपुर टैम्पो स्टैंड के पास पहुंचे और वहां खड़े हत्या अभियुक्त राजकरन उर्फ राजू को दबोचा लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा कायम करके उसे जेल भेज दिया है।
हत्या का वांछित गिरफ्तार
119
previous post