डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज ला-मार्ट गर्ल्स इंटर कालेज लखनऊ में किए जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। वैक्सिनेशन सेंटर पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर ला-मार्ट परिसर में चंदन के पौधे का रोपण किया।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है की प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों का वैक्सिनेशन प्राथमिकता के आधार पर हो। मुझे खुशी है की वैक्सिनेशन अभियान सुचारू रूप से चल रहा है।

डा दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है जिससे अधिक से अधिक लोगों को वैक्सिनेट कराकर, कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचा जा सके। आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने वाला राज्य है।

इसे भी पढ़े  इलनेस एंग्जाइटी डिसऑर्डर है क्षद्म रोग-चिंता विकार : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya