डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विमोचित किया अयोध्या महोत्सव का पोस्टर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

17वीं बार आयोजित होगा अयोध्या महोत्सव, 25 दिसम्बर से होगा शुरू

अयोध्या। लखनऊ विधानभवन स्थिति अपने कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अयोध्या महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। 17वी बार आयोजित होने जा रहा अयोध्या महोत्सव इस वर्ष 25 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 05 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा स यह आयोजन राजकीय पालीटेक्निक के निकट स्थिति फ़ॉर एवर लॉन अयोध्या में आयोजित किया जा रहा है।

दूरदूरिया पूजन एवं संत समागम से प्रारम्भ होने वाले इस आयोजन में लोक संस्कृतियों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएँगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के बड़े कार्यक्रमों में शामिल अयोध्या महोत्सव अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है स अयोध्या की कला संस्कृति विरासत को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन नितान्त आवश्यक हैं।

आज अयोध्या भव्यता दिव्यता का प्रतीक बन चुकी है। सम्पूर्ण विश्व श्री राम के जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर रहा है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर धर्म ध्वजा स्थापित हो चुकी है। आज अयोध्या एक पवित्र तीर्थ आध्यात्मिक नगरी पर्यटन स्थल और कला संस्कृति के केंद्र के रूप में स्थापित हो रही है स ऐसे समय में अयोध्या महोत्सव जैसे आयोजन अपनी विशिष्ट उपलब्धियों से कला और संस्कृति को एक मंच प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी उपस्थिति रहे। न्यास अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ एवं श्री राम लला सरकार का चित्र भेंट किया। हरीश श्रीवास्तव ने महोत्सव की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष के साथ पोस्टर विमोचन में प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंधक निदेशक नाहिद कैफ़, महासचिव अरुण कुमार द्विवेदी, ऋचा उपाध्याय, निदेशक विजय यादव एवं जनार्दन पांडेय उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya