मिल्कीपुर। नवरात्र के मौके पर समाजसेवी एवं दंत चिकित्सक डॉक्टर मुख्तार अहमद ने हैरिंग्टनगंज बाजार में माता के भक्तों को पूड़ी छोला का प्रसाद वितरित करवाया। तथा लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की कि मजहब भले ही अलग -अलग होंं लेकिन हिन्दुस्तान में हिन्दू मुस्लिम को कोई बाँट नहीं सकता है।इसके साथ ही ब्लॉक मोड़ पर दान बहादुर के नेतृत्व में माता के भक्तों के लिए भण्डारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर डॉ. आरवाई पांडे, देव पाठक, भोला सिंह, धनंजय सिंह, संतोष यादव, महेश गिरी, लवलेश मिश्रा, मोहम्मद नदीम, अभिनंदन, स्वामीनाथ यादव, नगेंद्र गोस्वामी, रघुनाथ यादव, दान बहादुर यादव, मिश्री लाल यादव, लवलेश यादव, फूलचंद यादव, संदीप गोस्वामी, रणंजय सिंह व नितिन पाठक सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
दंत चिकित्सक डा. मुख्तार अहमद ने नवरात्र पर किया भण्डारा
144
previous post