श्रमिक संगठनों के आवाहन पर किया प्रदर्शन, दिया धरना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

श्रम कानूनों में संसोधन को वापस लेने की उठाई मांग

अयोध्या। अखिल भारतीय श्रमिक संगठनों के आवाहन पर उ प्र खेत मजदूर युनियन की जनपद शाखा ने अनेक स्थानों पर धरना देकर उनकी मांगों का समर्थन किया। जनपद मुख्यालय पर युनियन के जिला अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी की अगुवाई में मक्खापुर स्थित क्रांति वाटिका में धरना दिया गया। धरने में भाकपा प्रदेश कौसिंल के सदस्य अशोक कुमार तिवारी, वरिष्ठ नेता सूर्य कांत पाण्डेय, अमरनाथ वर्मा, देवेश ध्यानी, राजकपूर शामिल हुए।
हैदरगंज में भाकपा जिला सचिव रामतीर्थ पाठक के नेतृत्व में धरना दिया गया । जिसमें अवध राम यादव, जबकि अयोध्या में भाकपा के सहायक सचिव सम्पूर्णानन्द बागी, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, यशोदा सिंह शामिल हुए। बैतींकला में हुएं धरने में अनिरुद्ध मौर्या, रामकुमार जायसवाल शामिल हुए। मिल्कीपुर ब्लॉक के नौहडिया, बारुन व पुरैनी में भी धरना हुआ जिसमें शहोदरा चौहान, राजकुमार, मायावती शामिल रहे। मसौधा ब्लॉक के गाँव बंदी दास पुर, पोरा, दौलतपुर , मधुपुर, जनौरा, टोनिया में हुए धरने में जिला मंत्री वीपतराम चौहान, जंगबहादुर वर्मा, राम प्रकाश पाण्डेय, दीपा, शिव चन्द, रुपा देवी, राकेश कुमार शामिल हुए। पूरा ब्लॉक गाँव लक्ष्मी दासपुर, शांति पुर, करमा कोडरी, अकवारा, लालदास का पुरवा, मोहतरिम नगर, पारा खान, बागबिजेसर में बजरंगी, सिद्ध नाथ, पिंकी, संगीता चौहान, संजय विश्वकर्मा, मोहनलाल, सुखराजी, कल्बे हसन रिजवी, लक्ष्मीना देवी, ज्योति, नी तू आदि शामिल हुए।
उ प्र खेत मजदूर यूनियन ने उक्त स्थानों पर धरना देकर सरकार को भेजें गए मांगपत्र में मजदूरों को दस हजार आर्थिक सहायता देने, श्रम कानूनों में संसोधन वापस लेने, मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन काम और सरकार पांच सौ मजदूरी देने, मनरेगा मजदूरों को मजदूर कल्याण बोर्ड से निबंधित करने, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के खाते में मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक धनराशि तुरंत भेजी जाने,श्रमिकों का विजली विल मांफ किए जाने की मांग की गई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya