अयोध्या। उ0प्र0 खेत मजदूर यूनियन जिला कमेटी द्वारा राष्ट्रीय आवाहन पर आज श्रम संगठनों के राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में श्रम कार्यालय फैजाबाद में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी तथा संचालन जिला सह सचिव कामरेड सहोदरा चौहान ने किया।
धरने को सम्बोधित करते हुए कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि श्रम कार्यालय में मजदूरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार तथा कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों की उदासीनता के चलते श्रमिकों का भारी नुकसान हो रहा है। मजदूरों को उनके वाजिब हक नहीं मिल पा रहे हैं जिससे मजदूरों में आक्रोश है। मजदूरों की मूलभूत आवश्यकतायें सरकार पूरी करने में सक्षम नहीं हैं। सरकारों की उदासीनता व उनके हठधर्मी रवैया के कारण मजदूर पूरी तरह शोषण का शिकार हो रहा है। जमीन, आवास, स्वास्थ्य, चिकित्सा आदि बुनियादी सवालों पर संगठन संघर्ष करता रहेगा। दोपहर 2.00 बजे तक धरना चलता रहा जब सक्षम अधिकारी मांग-पत्र लेने नहीं पहुॅुचे तो मजदूर संगठन आक्रोशित हो गया, गगनभेदी नारे लगाते हुए श्रम विभाग को घेर लिया। तब तत्काल नगर मजिस्ट्रेट महोदय ने मौके पर पहुॅंचकर मांग-पत्र लिया जिसमें 06 सूत्रीय मांग स्थानीय श्रम कार्यालय से सम्बन्धित है जो जिलाधिकारी महोदय के नाम तथा 16 सूत्रीय मॉंग-पत्र राज्यपाल के नाम दिया गया। तत्पश्चात् नगर मजिस्ट्रेट ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अन्दर-अन्दर स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जायेगा। जिस पर संगठन ने निर्णय लिया कि यदि समय से समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तो 27 फरवरी, 2020 को श्रम कार्यालय का पुनः घेराव किया जायेगा।
धरने को कामरेड राजकपूर, कामरेड बीपतराम चौहान, कामरेड आफताब हुसैन रिजवी, कामरेड रामजीराम यादव, कामरेड अवधेश निषाद, कामरेड बृजेन्द्र श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। धरने में प्रमुख रूप से सियाराम, शिवचन्द, नीतू, अनिल, दीपा, सिद्धनाथ, धर्मराज, राम अनुज, लक्ष्मीना, पिंकी, मोहनलाल, चन्द्रावती, रामकरन, केशवराम, सुखराम, इन्द्रावती, श्रीचन्द, मीरादेवी, पुष्पा, उम्मे कुलसुम, हमतुल निशा, महरून निशा, सोमईया बानो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
11
previous post