राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी शिवनाथ की नहीं हुई अंतेष्टि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विरोध में लोकतंत्र कल्याण परिषद ने दिया धरना

अयोध्या। लोकतंत्र कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने मिल्कीपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी शिवनाथ पुत्र नोहर के निधन पर राजकीय सम्मान के साथ अंतेष्टि न होने के विरोध में सिविल लाईन स्थित गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया। धरने के उपरान्त जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में में लोकतंत्र सेनानी अधिनियम 2016 के अनुसार उनकी अंतेष्टि राजकीय सम्मान के साथ किये जाने की बात कही गयी है।
लोकतंत्र कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने बताया कि 3 दिसम्बर को लोकतंत्र सेनानी शिवनाथ पुत्र नोहर निवासी मीठेगांव तहसील मिल्कीपुर का निधन हो गया था। जिसकी सूचना तहसीलदार मिल्कीपुर को दी गयी थी। परन्तु राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नहीं हुआ। इस विषय में जिलाधिकारी को लिखे पत्र में अधिकारियों को इस सम्बंध में अलग से निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है।
परिषद के प्रदेश सचिव सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी के निधन की सूचना मिल्कीपुर तहसीलदार को दी गयी थी। जिस पर तहसीलदार ने किसी को गांव में भेजने की बात कही थी। परन्तु वहां कोई नहीं गया। लेखपाल जाकर केवल नाम नोट करके चला आया। प्रशासन का यह कृत्य निंदनीय है। इस अवसर पर रामचन्द्र, हरिश्चन्द्र सिंह, नरसिंह वर्मा, ओम प्रकाश सोनकर, अब्दुल हकीम, राम अभिलाख, नूरमोहम्मद खां, तज्जन, अल्ताफ, आत्माराम तिवारी, कपिल देव तिवारी, जयजय राम गुप्ता, श्रीराम, छविराजी, रामकिशोर, बद्री प्रसाद, राम अभिलाष, जगनाथ वर्मा, वंशीलाल मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya