दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 26 को करेंगे रामलला के दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में माननीयों का तांता लगने लगा है। आए दिन बड़े-बड़े राजनेता अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रभु श्री राम के दर्शन करने को अयोध्या आ रहे हैं। केजरीवाल हनुमानगढ़ी में भी दर्शन और पूजन करेंगे।

उनके साथ राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व प्रदेश अघ्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसी सिलसिले में शनिवार देर शाम सांसद संजय सिंह गोंडा से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि यहां आ रहे केजरीवाल अयोध्या के कुछ प्रमुख संतों से भी मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़े  भाजपा नेता का भतीजा लापता, सरयू नदी में डूबने की आशंक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya