दीपोत्सव ने अयोध्या के सांस्कृतिक गौरव को लौटाया : वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गुप्तारघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ दीपोत्सव

अयोध्या। गुप्तारघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुरूआत के साथ ही दीपोत्सव की शुरूआत हो गयी। यह कार्यक्रम अनवरत भाई दूज तक चलता रहेगा। दीपोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या की शुरूआत अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती लोगों की भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुये नगर विधायक ने कहा कि पौराणिक गुप्तारघाट पर आज त्रेता युग का सजीव दर्शन हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को राज्य मेला का दर्जा देकर प्रभु श्रीराम व अयोध्यावासियों के प्रति अपने लगाव को दर्शाया है। दीपावली पर्व की शुरूआत भी अयोध्या से ही प्रभु श्रीराम चन्द्र के आगमन पर हुई थी। मुख्ममंत्री जी ने दिव्य व भव्य दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या के सांस्कृतिक गौरव को लौटाया है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल चन्द्र प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन मिश्र, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, रवि सोनकर, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, विनय निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना द्विवेदी, विजेता जायसवाल, लता कश्यप, नीता शर्मा, यमुनोत्री केसरवानी, राम मिलन निषाद, नन्द कुमार सिंह, मुन्ना दूबे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya