ग्रापए के पुनः जिलाध्यक्ष बने देवबक्श वर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

राजेंद्र तिवारी को मिला कोषाध्यक्ष व संगठन मंत्री का दायित्व

अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद अयोध्या की बैठक रविवार को प्रेस क्लब अयोध्या में संपन्न हुई। जिसमें सदस्यता नवीनीकरण के पश्चात वर्ष 2019 की नई जिला कमेटी का गठन करने के साथ तहसील अध्यक्ष का चयन किया गया। बैठक में संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सर्व सम्मत से एक बार पुनः देव बक्स वर्मा को जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर शोभनाथ तिवारी, रामनेता बर्मा, सुनील कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार तिवारी, को चुना गया । महामंत्री पद पर ओमप्रकाश बर्मा, अखिलेश सिंह, प्रमोद कुमार दुबे, उदय नारायण तिवारी का चुनाव किया गया। राजेंद्र तिवारी को संगठन का कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। मंत्री पद पर अवध राम यादव, राजेंद्र पाठक, पुरषोत्तम गुप्ता, जितेंद्र यादव, संगठन मंत्री पद पर दयाशंकर मौर्य, अशोक कुमार वर्मा, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, हरिओम पांडेय, रमेश कुमार दुबे नियुक्त किया गए । प्रचार मंत्री के पद पर राजेश कुमार वर्मा, कृष्ण श्रृंगार मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, रामराज, अजय कुमार पांडेय, एवं मनोज तिवारी का चयन किया गया। वरिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर शेख मोहम्मद इसहाक, शिव शंकर श्रीवास्तव, सोनू भारती, कपिल देव बर्मा, अजय कुमार मांझी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, पवन कुमार पांडेय, कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर पवन कुमार तिवारी, राम केर सिंह, राम प्रसाद तिवारी, घनश्याम वर्मा, रविंद्र कुमार पांडेय, विश्वनाथ तिवारी एवं के के शुक्ला का चयन किया गया । संगठन के तहसील अध्यक्ष के पद पर सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी, बीकापुर तहसील अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी, मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र, रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता तथा सोहावल तहसील अध्यक्ष के पद पर राज नारायण पांडेय को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तथा संगठन के विस्तार हेतु निर्देशित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देव बक्स वर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की रीड उसकी कार्यकारिणी होती है। बिना संगठन की मजबूती के कोई भी सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती। नई उर्जा नए जोश के साथ संगठन की मजबूती पर बल देना होगा । तभी संगठन पूर्ण रूप से सशक्त होगा । उपाध्यक्ष शोभनाथ तिवारी ने कहा कि संगठन के सभी साथियों को नेक नियति के साथ समाज हित में लेखनी को सावधानी व निर्विवाद रूप से चलानी चाहिए। नेक नियत एवं सहयोग के आधार पर ही बलिया क्षेत्र से निकल कर यह संगठन एक वटवृक्ष के रूप में बन चुका है। बैठक को रवि प्रकाश गुप्ता, राम प्रकाश तिवारी, हृदय राम मिश्रा, राजेंद्र पाठक, विश्वनाथ तिवारी, राम नेता बर्मा, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया। एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya