हाई वोल्टेज विद्युत की चपेट में आ युवक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

छत पर सोने गया था युवक

मसौधा-फैजाबाद। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां मजरे बेलदार का पुरवा में बीती रात एक युवक हाई वोल्टेज विद्युत की चपेट में आने से मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार(45) पुत्र रामनारायण निवासी सरियावां मजरे बेलदार का पुरवा अपने मकान के छत पर बीती रात सोने गया था कि अचानक हाई वोल्टेज की चपेट में आ जाने के कारण उसकी मौत हो गयी। सुचना पर पहुची पुलिस ने जिला चिकित्सालय ले गयी जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृत्यु की सूचना मिलने पर पूर्व राज्यमंत्री आनन्दसेन यादव ने मृतक के घर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया व हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला में होगी पशु चिकित्सा की नियुक्ति, बढ़ेंगे कर्मी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya