पूर्व चेयरमैन तारादेवी की मनाई गयी पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। गोसाईगंज नगर पंचायत की तीन बार चेयरमैन रही पूर्व चेयरमैन तारादेवी जायसवाल की पुण्यतिथि उनके आवास सुभाष सदन पर मनाई गयी।कार्यक्रम के तहत सुबह शांति हवन के पश्चात उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। पुष्पांजलि अर्पित करने के दौरान उनके साथ सभासद रहे अनिलकुमार गुप्ता ने उनके साथ बिताये क्षणों को याद करते हुए कहाकि पूर्व चेयरमैन एक बहुत ही मिलनसार महिला थी। उनके अंदर निर्णय लेने की अभूतपूर्व क्षमता थी।

उन्होंने गोसाईगंज के विकास के लिए एक सपना देखा था।उनका सपना था कि हर चेहरे पर मुस्कान हो।वरिष्ठ सभासद रामकुमार सोनी ने कहाकि पूर्व चेयरमैन हमेशा अपने साथ सबको लेकर चलने में विश्वास रखती थी। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे अनवरत तीन बार चुनाव जीत कर गोसाईगंज के इतिहास में रिकार्ड दर्ज किया था। आज उनके सपनो को उनकी पुत्रबधू डा0विजयलक्ष्मी व पुत्र शेखर जायसवाल पूरा करने में लगे हुए है।

मालूम हो कि उनके पति सुभाष जायसवाल भी नगर पंचायत के अध्यक्ष थे। जिनकी हत्या आताताइयो ने नगर पंचायत के गेट पर कर दिया था। उनके मौत के बाद तारादेवी जायसवाल जनता की मांग पर नगर पंचायत के मध्यावधि चुनाव में उतरी और निर्विरोध चुनाव जीत दर्ज की थी।उसके बाद दो बार और जीती थी।वे निरंकारी मंडल की प्रमुख वक्ता भी रही है। उनकी मृत्यु23जनवरी 2020 को हो गयी। इसी के साथ आजाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक व आजादी में जमकर अंग्रेजो से लोहा लेने वाले क्रातिकारी सुभासचन्द्र बोस की भी जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गयी। उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सोनी,ध्रुव गुप्ता,बंशीधर गुप्ता, बजरंग चौरसिया,कुलदीप तिवारी,जनार्दन गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा,राजेश अँगियार सहित तमाम लोग मौजूद रहकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya