प्रधान संघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस मेडिकल को भेजते हुए कार्रवाई में जुटी

अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित अमानीगंज ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने ऊपर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोगों गंभीर चोटे आई हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खण्डासा थाना क्षेत्र के भवन नगर ग्राम प्रधान पवन कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने चचेरे भाई अजय पाण्डेय के साथ गदुरही बाजार से वापस लौट रहे थे। उनके घर से 50 मीटर दूर पहले ही घात लगा कर बैठे आलोक पाण्डेय, व वीरेंद्र, राजमणि, वृंदावन पाण्डेय, ओमप्रकाश तथा राम समुझ ने अभद्रता करते हुए लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया और कहा कि तुम गुप्ता लोगों का रास्ता खुलवाओगे।

मारपीट में प्रधान सहित उनके चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि दूसरे पक्ष से भी दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य खण्डासा पहुंचाया और घटना की गहन छानबीन में जुटी है। हालांकि पुलिस अभी किसी भी पक्ष से मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज कर सकी है। थाना अध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधि कार्यवाही की जाएगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya