डेयरी प्रशासन ने पराग रेस्टोरेंट को कराया खाली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डेरी प्रशासन की सख्ती के बाद पराग बूथ में रेस्टोरेंट चलाने वाले अनुज्ञापी को झुकना पड़ा। अनुज्ञापी के सामान को डेयरी प्रशासन ने बाहर निकलवा दिया और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। एक दशक से ज्यादा समय से कृष्णा जायसवाल पराग दूध डेयरी परिसर स्थित चर्चित पराग बूथ रेस्टोरेंट्स का संचालन कर रहे थे। अभी कुछ दिन पूर्व पराग बूथ रेस्टोरेंट के संचालक का पराग डेयरी के महाप्रबंधक का विवाद हुआ था। प्रकरण में पराग डेयरी प्रबंधक की ओर से गाली गलौज,मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वही पुलिस ने रेस्टोरेंट में भीड़ एकत्र करने को लेकर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। विवाद से नाराज डेयरी के महाप्रबंधक की ओर से अनुज्ञापी को पराग रेस्टोरेंट खाली करने का नोटिस दिया गया था। आनाकानी पर डेयरी प्रबंधन ने जिला पुलिस और प्रशासन की मदद ली और पुलिस बल के साथ गुरुवार को मौके पर पहुंच सामान निकालना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद अनुज्ञापी ने खुद ही अपना सारा सामान बाहर कर लिया। इस बीच डेरी प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स संचालक की ओर से कराए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरवा दिया।

इसे भी पढ़े  निकेश यादव बने ‘चैंपियन ऑफ़ चैंपियन’
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya