संस्कार और संस्कृति देश की पूंजी : राजू दास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कृषि विवि में हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुंभ जिला सम्मेलन

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के किसान भवन मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विद्यार्थी कुंभ जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान कुमारंगज के कई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विवि परिसर से कुमारगंज बाजार तक शोभायात्रा निकाली। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने सम्मेलन को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी एक राजनीतिक मंच नहीं बल्कि एक सामाजिक समूह है जो हमेशा समाज की सेवा में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगित विकास के लिए काम करता है।

सम्मेलन में पधारे हनुमान गढ़ी के पूजारी राजू दास ने कहा कि विद्यार्थी परिषद संगठन विश्व बंधुत्व के भाव से कार्य करता है और यही हमारी सनातन परंपरा है। उन्होंने कहा की एबीवीपी एक ऐसा संगठन है जो पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में मजबूती के साथ समाज को सही दिशा देने का काम कर रहा है। कर्म के अनुसार ही वर्ण व्यवस्था थी लेकिन कुछ लोग जातियों में बांटकर राजनीति कर रहे हैं टुकड़े टुकड़े गैंग समाज के कालनेमि हैं यह लोग समाज में निरंतर विश्व खोलने का काम करते हैं, उनको एकता अखंडता पसंद नहीं है, भारत में नालंदा एवं तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय हुआ करते थे, जिसमें दस हजार प्रोफ़ेसर हुआ करते थे, आप समझ सकते हैं कि इस हिसाब से वहां छात्रों की संख्या कितनी रही होगी, उन्होंने कहा कि जिसने समाज और संस्कृति को त्यागा वह खत्म हो जाएगा इसका एक जीता जागता उदाहरण अफगानिस्तान है, संस्कार और संस्कृति देश की पूंजी है,रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में पुजारी राजूदास ने मंच से बिना नाम लिए स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा।

इसे भी पढ़े  रामनगरी का 'नक्षत्र' चमका, भारत देखेगा हुनर

उन्होंने कहा कि जहां अहंकार होगा वहां संस्कृति का पतन होगा। एबीवीपी के प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष महर्षि ने कहा कि विद्यार्थी परिषद भारत की रक्षा और स्वाभिमान को आगे ले जाने का काम कर रहा है। महर्षि ने कहा की संस्कृति को नष्ट करने वाला विकास नहीं चाहिए। विकास के साथ-साथ संस्कृति का संरक्षण करना बहुत जरूरी है। रामचरण स्मारक इंटर कॉलेज, चंद्रबली सिंह पीजी कॉलेज व राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विवि परिसर से कुमारगंज तक शोभायात्रा निकाली। डीएवी के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कुलपति ने छात्राओं को ध्येय यात्रा पुस्तक व स्मृति चिह्न भेंट किया। एबीवीपी की ईकाई मंत्री अंकिता यादव व अमित मिश्रा ने प्रस्ताव पाठ पढ़ा। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डा. सोनू जायसवाल व स्वागत प्रस्ताव रमेश मिश्रा ने किया, इस मौके पर कुमारगंज बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय अग्गू पंडित, डा डी नियोगी, डॉ सीताराम मिश्रा, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, महेश ओझा, राघवेंद्र सिंह विक्की, चंद्रबली सिंह,अजय विक्रम सिंह, सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya