in ,

नफ़रत व विभाजन के रास्ते पर नहीं चलेगा देश : अखिलेश यादव

-कांग्रेसियों ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

अयोध्या। भारत जोड़ो यात्रा को जिस तरह का रिस्पांस मिला है उससे स्पष्ट है कि देश नफ़रत और विभाजन के रास्ते पर नहीं बल्कि प्यार, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के रास्ते पर चलेगा। उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एकत्रित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया।

इससे पूर्व कांग्रेस जन कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एकत्रित हो गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा झंडारोहण करने के पश्चात, उनके शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर भारतवर्ष की सबसे ऐतिहासिक और सफल यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा गांधीजी के विचार आज की परिस्थितियों में और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। सत्य और न्याय के लिए गांधीजी ने जीवन पर्यंत संघर्ष किया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा भारत जोड़ो यात्रा इस देश में फैल रहे नफरत हिंसा और अलगाव के विरुद्ध भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए चलाई गई। आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सिर्फ हमारे नेता राहुल गांधी ही संघर्ष कर रहे हैं।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा आज के दिन धार्मिक उन्मादी गोडसे ने मानवता के पुजारी, दीन-दुखियों व वंचितों को गले लगानेवाले, सत्य,अहिंसा व करुणा की मूर्ति गांधीजी की हत्या कर दी थी। गाँधीजी की वजह से दलितों, स्त्रियों, पिछड़ों व सर्वसमाज को आज़ाद भारत में बराबरी-सम्मान का जीवन मिला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश मौर्य, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा जिला अध्यक्ष सेवादल हरे कृष्ण गुप्ता युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव रिशु ,श्रीनिवास शास्त्री उमेश उपाध्याय, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव, डॉ विनोद गुप्ता, राम अवध जी, कविंद्र साहनी, प्रेम पांडे, अब्दुल हकीम, बृजेश रावत, रामकरन कोरी, बृजेश वर्मा, डीएन वर्मा, मोहम्मद आरिफ, जमील अहमद, चंचल सोनकर, शैलेंद्र पांडे, दिनेश चौधरी, आजाद रावत, अब्दुल मुगीश कुरैशी , ओम प्रकाश पाठक, रेनू राय, प्रमिला राजपूत, कंचन दुबे, फिरोज अंसारी, आशुतोष पांडे, रमेंद्र त्रिपाठी, हरे कृष्ण गुप्ता, विकास मिश्रा, फ्लावर नकवी, अमर महादेव, आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  विकास कार्यो का समय पर फीड कराएं डाटा और करें उसका अनुश्रवण : गौरव दयाल

What do you think?

Written by Next Khabar Team

संस्कार और संस्कृति देश की पूंजी : राजू दास

स्नातक एमएलसी चुनाव : 40.76 प्रतिशत हुआ मतदान